नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन, 11 लोगों को किया गिरफ्तार

by | Dec 22, 2024 | Crime

Dec 22, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जिला पुलिस संगरूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक अहम कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 10 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एस.एस.पी. सरताज सिंह चहल ने बताया कि इनमें से 07 लोग नशे से संबंधित मामलों में और 04 व्यक्ति शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं।

ड्रग्स मामलों में बड़ी बरामदगी

पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मामले दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 57 ग्राम हेरोइन और 01 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की गई। एसएसपी चहल ने इसे नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

शराब मामलों में कार्रवाई

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ 05 अन्य मामले दर्ज किए गए। 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 181.500 लीटर ठेका देसी शराब और 18.750 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने ये शराब विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान जब्त की और संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

जनता से सहयोग की अपील

एसएसपी चहल ने जनता से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना नशे को जड़ से खत्म करना मुश्किल है। इस संदर्भ में पंचायतों, खेल क्लबों और समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठकें की जा रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch