पंजाब में दर्दनाक हादसा, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

by | Dec 12, 2024 | News

Dec 12, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर भयानक सड़क हादसा होने से एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाड़ी हाईवे की रेलिंग से टकरा गई जिससे रेलिंग का लोहे का पोल गाड़ी में सवार युवक के सिर के आर-पार हो गया। वहीं गाड़ी भी लोहे के पोल में फंस गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था जो गत रात धनौला स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था और लौटते समय उसके साथ यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर बातचीत करते हुए मृतक के परिजनों गुरजंट सिंह व मनजिन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा जोध सिंह गत रात धनौला स्थित रजवाड़ा ढाबे पर खाना खाने गया था। जब वह खाना खाकर घर लौट रहे थे तो उनकी कार को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया औ कार हाईवे पर लगे लोहे के पोल से जा टकराई। जिससे मृतक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में दो युवक सवार थे और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। इस मौके पर जांच पुलिस अधिकारी जपसाल सिंह ने बताया कि बीती रात धनौला ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

इस घटना में दविंदर सिंह गाड़ी चला रहा था, जबकि उसका साथी जोध सिंह उसके साथ सवार था। हाईवे पर उनकी गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गई। इन घटनाओं के दौरान जवान जोध सिंह की मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार चालक मौके से फरार है। पुलिस ने इस संबंध में उचित कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंपा जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch