आज़ किसानों का दिल्ली कूच, Alert पर अंबाला पुलिस

by | Dec 6, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आज़ यानि कि

6 दिसंबर को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अंबाला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार देर रात तक पुलिस प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम मौजूद रही। इसमें आईजी अंबाला और एसपी अंबाला ने मौके का दौरा किया और सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

एसपी अंबाला सुरेंद्र भोरिया ने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के पास दिल्ली पुलिस की अनुमति होगी, तभी वे दिल्ली जा सकते हैं। एसपी ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन न करें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाएं।

एसपी सुरेंद्र भोरिया ने कहा कि हमने शंभू बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों में सभी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमने पुलिस बल और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि अगर वे दिल्ली जाना चाहते हैं, तो पहले दिल्ली पुलिस से अनुमति प्राप्त करें।

एसपी ने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। हमने सभी सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि शांति बनी रहे। किसान यदि दिल्ली पुलिस से अनुमति लेकर आना चाहते हैं, तो उन्हें कोई रोक नहीं होगी, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून तोड़ा नहीं जाएगा।

बता दें कि किसानों द्वारा पहले ही 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया गया था, इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। आज सुबह से ही पुलिस ने शंभू बॉर्डर और आसपास के इलाकों में बैरिकेड लगा दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया है। एसपी अंबाला और आईजी अंबाला ने देर रात तक शंभू बॉर्डर का दौरा किया और सभी इंतजामों की जांच की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch