मोहाली में हुए हमले में घायल दिलप्रीत की PGI में मौत, माहौल बना …….

by | Nov 22, 2024 | Crime

Nov 22, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

 पंजाब के मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर गांव कुंभड़ा में हुए हमलें में गंभीर रूप से घायल हुए दिलप्रीत सिंह की भी चंडीगढ़ PGI में उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमण अधिक होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि पंजाब में हाल ही में एक बड़ी घटना घटी, जिसमें मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर गांव कुंभड़ा में दो युवकों दमन और दिलप्रीत सिंह पर पांच-छह लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दमन की मौत हो गई।

हालांकि इससे पहले मृतक युवक दमन के परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहाली पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था, जिसकी जानकारी डीआईजी रूपनगर रेंज नीलांबरी विजय जगदाले ने दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को गांव कुंबड़ा में युवकों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट के बाद गंभीर हो गया था, जिसमें दमन नामक युवक की मौत हो गई थी और उसका दोस्त दिलप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

डीआईजी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन चारों फरार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इनमें अमन, अरुण और आकाश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके साथ वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है। डीआईजी ने बताया कि अमन और अरुण के खिलाफ मोहाली के फेज 1 थाने में हत्या के प्रयास का मामला पहले ही दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके।

इसके साथ ही मोहाली पुलिस ने अपील की कि इस मामले को प्रवासी बनाम पंजाबी न बनाया जाए। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी मोहाली के ही रहने वाले हैं। डीआईजी ने बताया कि उन आरोपियों की पृष्ठभूमि यूपी से जरूर है लेकिन वे मोहाली में ही जन्मे और पले-बढ़े हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मोहाली के ही सरकारी स्कूल से की है। पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा साइकिल पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था।

गौरतलब है कि हत्या की रात से ही दमन के परिजनों व ग्रामीणों ने मोहाली एयरपोर्ट रोड पर शव रखकर जाम लगा रखा था और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक जाम न खोलने का ऐलान किया था। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस संबंध में एसडीएम दमनदीप कौर, एसपी सिटी हरबीर अटवाल व डीएसपी सिटी 2 हरसिमरन बल धरने पर जाकर परिजनों व प्रदर्शनकारियों से धरना खुलवाने के लिए बातचीत कर रहे थे। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने एयरपोर्ट पर जाम खोल दिया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch