महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में महान कार्य किए – मुख्यमंत्री भगवंत मान

by | Nov 10, 2024 | States

Nov 10, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को जालंधर में आर्य समाज के संस्थापक और भारत के महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और महर्षि जी द्वारा शिक्षा, समाज सुधार और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में किये गये प्रेरणादायक कार्यों को याद किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में महान कार्य किए। उन्होंने समाज की कुरीतियों के खिलाफ लम्बा संघर्ष किया और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर परिवर्तन का रास्ता तैयार किया। देश के इतिहास में उनका योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और आर्य समाज का मकसद मिलता जुलता है। हम भी शिक्षा की बातें करते हैं और आर्य समाज का फाउंडेशन भी शिक्षा का प्रसार करता है। डीएवी फाउंडेशन के स्कूलों और कॉलेजों में देशभर में लाखों बच्चे पढ़ रहे हैं। इन स्कूलों में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव है। समाज की समस्याओं का भी शिक्षा के माध्यम से ही समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह और करतार सराभा के बलिदानों का जिक्र किया और कहा कि आदमी उम्र से नहीं अपनी सोच और संघर्ष से बड़ा होता है। भगत सिंह ने अपनी सोच से युवाओं के बीच क्रांति पैदा की। मात्र 23 साल की उम्र में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि यहां सभी धर्मों के बीच सद्भाव और प्रेम है। पंजाब गुरूओं – पीरों की धरती है। यहां नफरत के बीज नहीं उग सकते। यहां के लोग ईद होली दिवाली और गुरू पर्व साथ मिलकर मनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति कभी भी जाति आधारित नहीं होनी चाहिए। हमारे ऋषियों मुनियों ने हमें इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने हमें जाति-धर्म से उपर उठकर समाज के लिए काम काम करना सिखाया है। आज हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch