डोली विदा होने से पहले ही हो गया यह काम, चारों ओर चीखो पुकार

by | Nov 11, 2024 | News

Nov 11, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फिरोजपुर के खाई फेमे की गांव में रविवार को शादी की खुशियां पर ग्रहण लग गया। शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करते समय गोली दुल्हन को लग गयी। सिर में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गयी। दुल्हन को गोली लगने के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी। दुल्हन को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हाशम टूट गांव निवासी बाज सिंह के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। शादी के मौके से मेहमान घर पर जुटे हुए थे। बाज सिंह की बेटी बलजिंदर कौर का रिश्ता तरन तारन जिले के सरहाली कलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह से तय हुआ था। बलजिंदर कौर की शादी की खुशी में रिश्तेदार हवाई फायर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोली दुल्हन के सिर में लग गयी। फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गयी।

मेहमानों की नजर जब दुल्हन बनी बलजिंदर कौर पर पड़ी तो बलजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। मंजर देखकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन फानन में एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने दुल्हन को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दुल्हनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर, बलजिंदर कौर का इलाज करने में जुटे हैं। घटना से परिजन काफी दुखी हैं। मेहमान भी बलजिंदर कौर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch