
इस समय की बढ़ी ख़बर पंजाब के जालंधर शहर से है जहां पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और गैंगस्टरों में गोलियां चलने की ख़बर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नेरट पुलिस ने कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को एक हैट चैस और क्रॉस फायरिंग के बाद गिरप्तार किया हैं, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गौर हो कि इस सारी करवाई के दौरान जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह के दोनों सदस्य कौशल-बंबीहा गिरोह के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई जिलों में कई घिनौने अपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वहीं ये पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को लोजिस्टिक्स सहायता और हथियारों की सप्लाई भी कर रहे थे। अवैध हथियार बरामदगी के ऑपरेशन के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई है। पुलिस ने इस दौरान 2 पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।







