इस पंजाबी सांसद के मेहमान बनेंगे अरविंद केज़रीवाल, न्यौता किया कबूल

by | Oct 4, 2024 | States

Oct 4, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के संयोज़क अरविंद केज़रीवाल ने पंजाब के इस सांसद का न्यौता कबूल करते हुए उसके घर में रहने का फैसला लिया है।

 

गौर हो कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के जिला जालंधर से सांसद अशोक मित्तल के बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल को 4 अक्टूबर को अपना सरकारी बंगला खाली करना था। ऐसे में केजरीवाल सहित उनका परिवार  लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 में रहेंगे, जो आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

 

सांसद अशोक मित्तल ने केजरीवाल को अपने घर आने का निमंत्रण देते हुए कहा, “जब मुझे पता चला कि केजरीवाल के पास रहने के लिए कोई घर नहीं है, तो मैंने उन्हें अपने घर में रहने के लिए कहा। मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे घर को चुन लिया है। यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने की उम्मीद है, और यह भी निश्चित है कि आगामी दिल्ली चुनाव की तैयारी हमारे इस नए आवास से ही होगी।” मित्तल ने यह भी कहा कि उनका यह निर्णय उनके और केजरीवाल के बीच एक सकारात्मक सहयोग को दर्शाता है, जो दिल्ली की राजनीति में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

इससे पहले, केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नवरात्र के दौरान मुख्यमंत्री आवास छोड़ने की योजना बनाई थी। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि केजरीवाल को नई दिल्ली क्षेत्र में एक सरकारी आवास दिया जाए, क्योंकि वह राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे इस मुद्दे पर और भी चर्चा हो रही है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22...

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे...

Get In Touch
close slider

Get In Touch