मुख्यमंत्री ने हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की माँग दोहराई

by | Sep 20, 2024 | National

Sep 20, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हलवारा हवाई अड्डे का नाम महान शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की माँग को दोहराया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने याद करवाया कि पंजाब विधान सभा ने 22 मार्च, 2023 को अपनी बैठक में सर्वसम्मति से अधिकारित प्रस्ताव पास किया था जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इंडियन एयरफोरस स्टेशन, हलवारा, ज़िला लुधियाना, पंजाब में बनाऐ जाने वाले अंतरराश्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम “शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराश्ट्रीय हवाई अड्डा“ रखने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे की अंतरिम टर्मिनल इमारत इस महीने के अंत तक बन कर तैयार होने की संभावना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस साल के अंत तक इस हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है और उन्होंने इस सम्बन्धी पिछले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को भी विनती की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने निजी तौर पर यह मामला केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के पास उठाया है क्योंकि यह मुद्दा पंजाबियों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने दोहराया कि हवाई अड्डे का नाम करतार सिंह सराभा के नाम पर रखना उस महान शहीद को नम्र श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नौजवान शहीद नौजवान पीढ़ी को अपने देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान शहीद ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से आज़ाद करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि ग़दर पार्टी के सक्रिय नेता के तौर पर उन्होंने पहले विदेशों में और फिर देश में आज़ादी की प्राप्ति के लिए अथक यत्न किये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप मोहाली अंतरराश्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है और हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखना इस महान शहीद को नम्र सी श्रद्धांजलि होगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, यूनिवर्सिटियों और अन्य संस्थाओं का नाम रखना उनकी शानदार विरासत को कायम रखने के लिए ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थाओं का नाम महान राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर रखना हमारे नौजवानों को देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित कर सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch