सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हुआ कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश थी – आप

by | Sep 14, 2024 | National

Sep 14, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आप सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को लेकर की गई टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह की तीखी आलोचना की है।

शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में आप प्रवक्ता गोविंदर मित्तल के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भारतीय जनता पार्टी और खासकर गृह मंत्री अमित  साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह सच साबित हो गया है।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीबीआई अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के बाद 22 महीने तक खामोश रही फिर ईडी मामले में जमानत मिलने से ठीक पहले गिरफ्तार करने की क्या जरूरत पड़ गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई की गिरफ्तारी पूरी तरह अवैध और अनुचित थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भेदभावपूर्ण और राजनीति से प्रेरित थी। सीबीआई को पिंजरे के तोते की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उसे अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने वाला काम चाहिए और किसी के राजनीतिक मकसद की पूर्ति के लिए इस तरह की कार्रवाई से बचना चाहिए।

दिनेश चड्ढा ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि सीबीआई ने गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था क्योंकि वह उन्हीं के मंत्रालय के अधीन है। ये सारी साजिश उन्हीं की थी। उन्होंने असंवैधानिक और अमर्यादित तरीके से जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया और एक वर्तमान मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाया। अब उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के पीछे भाजपा का मकसद था आम आदमी पार्टी को तोड़ना, लेकिन वह इसमें नाकाम हो गए। हमारे नेता, विधायक और सांसद सभी इकठ्ठे रहें और भाजपा की साज़िश का शिकार नहीं हुए। वे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संसद सिंह जैसे शीर्ष नेताओं को जेल में रखकर भी दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में हमें तोड़ नहीं पाए। आम आदमी पार्टी के नेताओं को खरीदने और तोड़ने में भाजपा पूरी तरह फेल हो गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक और झूठ बोल रही है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर काम नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री के तौर पर साइन नहीं कर सकते। इन्हें नहीं पता कि अरविंद केजरीवाल के पास पहले से ही कोई विभाग नहीं है और जो फाइल एलजी के पास जानी है उस फाइल पर वह आज भी साइन कर सकते हैं। यह सिर्फ एक साजिश थी ताकि वह जेल से बाहर न आ पाएं। लेकिन सच को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। अरविंद केजरीवाल की रिहाई से सच की जीत हुई है

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch