जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,48,000 रुपए पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,49,500 रुपए था।
इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,37,640 रुपए पर आ गया। एक दिन पहले इसकी कीमत 1,39,040 रुपए दर्ज की गई थी। यानी 22 कैरेट सोने में भी करीब 1,400 रुपए की कमी देखने को मिली।
चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट
चांदी के दामों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी का भाव 2,32,600 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जबकि मंगलवार को यह 2,35,800 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस प्रकार एक दिन में चांदी लगभग 3,200 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई।
MCX पर भी टूटा सोना और चांदी
घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी सोने और चांदी में कमजोरी देखने को मिली। सोने का भाव 2,129 रुपए की गिरावट के साथ 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं चांदी की कीमत में 3,015 रुपए की कमी दर्ज की गई और यह 2,22,819 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।
विशेषज्ञों की नजर बाजार पर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की स्थिति और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण कीमती धातुओं के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों पर वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों का असर देखने को मिल सकता है।









