
इस समय की बड़ी खबर किसान नेताओं से और NIA के साथ जुड़ी हुई कारण कि NIA की टीम द्वारा आज़ पंजाब में महिला किसान नेता के घर पर दबिश दी गई है हालांकि रेड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं सूत्रों की मानें तो NIA की मानें तो पंजाब के साथ साथ हरियाणा में भी NIA की टीम द्वारा रेड की गई है।
पंजाब में यह रेड बठिंडा) के रामपुरा फूल के सराभा नगर में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की महिला नेता सुखविंदर कौर खंडी के घर पर की गई है । इसके साथ ही घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
वहीं इस रेड के बाद रामपुरा फूल किसान यूनियन क्रांतिकारी ने वहां धरना दिया है। यूनियन ने घोषणा की है कि जब तक छापेमारी का कारण पता नहीं चल जाता, किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।








