
पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाज़ा लाडोवाल टोल गेट जोकि पिछले करीब एक माह से बंद पड़ है। गौर हो कि 16 जून को किसानों द्वारा लाडोवाल टोल प्लाज़ा के बड़ते हुए दामों को देखते धरना प्रर्दशन किया था, और टोल प्लाज़ा को बंद कर दिया था। जिसके चलते एक महीने से उक्त टोल प्लाज़ा आम जनता के लिए पूरी तरह से फ्री है।
वहीं इस टोल प्लाज़ा को लेकर किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा पर बैठक की और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जांच की मांग की।
किसान यूनियन के नेता दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि टोल एजेंसी वालों के पास ना तो कोई कागज हैं, और ना ही किसी तरह की परमिशन जो कि वह हाईकोर्ट में भी नहीं दिखा सके।








