पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह की यह जो तस्वीर आप देख रहे है यह तस्वीर पंजाब के लगभग हर व्यक्ति को याद होगी कारण कि दो साल पहले सत्ता में आने से पहले कैप्टन ने श्री गुटका साहिब को हाथ में पकड़ कर कसम खाई थी कि वो सत्ता में आने के बाद मात्र चार सप्ताह मे पंजाब से नशे के दानव को हमेशा के लिए दूर कर देंगे। लेकिन आज दो वर्ष पूरे होने के बाद भी पंजाब में नशे का दानव समाप्त होने का नाम नही ले रहा है। आज भी पंजाब के फरीदकोट के गांव सतीएवाला का एक नौज़वान इस नशे के दानव की बलि चड़ गया। बात की जाए इन चंद दिनों की तो चंद दिनो में यह नशे की बदौलत पंजाब के आठवें युवक की मौत हो गई। करीब चार दिन पहले कोटकपुरा की एक मां की वीडीयो जो अपने पुत्र की लाश को देख कर बिलख रही थी और उसके बाद बीते दिनों तरनतारन के उस नौज़वान की वीडीयो जिसमें उसका पुत्र अपने बाप की लाश से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है ने पूरे पंजाब को झिंझोड़ के रख दिया। लेकिन शायद पंजाब के सीएम तलक वो वीडीयो पहुंची नही जो अभी तलक नशे के लिए कोई ठोस कारवाई के निर्देष जारी नही किए गए। अब देखना यह है कि पंजाब के सीएम द्वारा खाई गई यह कसम अभी पंजाब की और कितनी माआयों को रोते हुए देखेगी।
मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल
पंजाब के मोहाली जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मनाली से दिल्ली जा...







