शनिवार को फगवाड़ा के मोहल्ला पलाही गेट ईलाके में हुई विवाहिता की मौत के बाद रविवार को परिजनो और समर्थकों ने थाना सिटी के समक्ष धरना प्रर्दशन किया परिजनों और समर्थकों का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या नही की बल्कि उसका कत्ल किया गया है। गौर हो कि शनिवार को मोनिका की लाश उसके ससुराल परिवार में संग्दिध हालत में घर के ऊपर वाले कमरे में लटकती हुई मिली थी। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ भी कारवाई ना करने का आरोप लगाया है।
डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई
पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...









