जंडियाला गुरू थाना की पुलिस कर रही है पत्रकारों के साथ धक्केशाही

by | Aug 11, 2018 | States

Aug 11, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जंडियाला गुरू शहर में तरनतारन बाईपास रोड पर रजिन्दर कुमार नीटू प्रधान शिव सेना जंडियाला गुरू की अध्यक्षता में एक ज़रूरी मीटिंग उनके दफ्तर में हुई। मीटिंग में पत्रकारों को संबोधन करते हुए रजिन्दर कुमार नीटू प्रधान शिव सेना व पत्रकार संजीव सूरी ने बताया कि जंडियाला गुरू थाने की पुलिस धक्केशाही कर रही है जो सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके मोहल्ले ठठियारां वाला बाज़ार में मामूली बात को लेकर गाली-गलौच व झगडा हुआ। जिस में वरुण सोनी ने अपने घर आप ही तोड़ फोड़ करके उस लडाई को बडा पेश करने की कोशिश की और थाना जंडियाला गुरू में कुछ लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की झूठी शिकायत दे दी। जिसके बाद जंडियाला गुरू की पुलिस ने 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे उन्हें नाजायज हिरासत में लिया व दो दिन तक नाजायज हिरासत में रखा। जबकि उनका को दोष ही नहीं था। बाद में डी.एस.पी. के दखल से जांच में वे निदरेष साबित हुए जिस पर दो दिन बाद रात 2.30 बजे थाना पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। इसके बाद 6 अगस्त को धारा 107/150 सी.आर.पी.सी. में झूठा केस बना दिया। इस दौरान शिव सेना के उप प्रधान पंजाब सुखदेव संधू ने चेतावनी देकर कहा यह झूठा पर्चा रद्द न किया गया तो आने वाले दिना में तीखा संघर्ष करते हुए जंडियाला गुरु थाने का घेराव किया जाएगा। संजीव सूरी के पक्ष में खड़ा हुआ पत्रकार भाईचारा उधर दूसरी तरफ पत्नकार संजीव सूरी के हक में पूरे पंजाब की पत्रकार भाईचारा खड़ा हो गया है। जरनलिस्ट प्रैस क्लब रजि. पंजाब के प्रधान मनजीत मान ने कहा कि पत्रकार संजीव सूरी के साथ जो पुलिस ने धक्केशाही की है उसे हम बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समूह पत्नकार भाईचारा संजीव सूरी के साथ है और यदि पुलिस ने पत्नकार पर दर्ज किया हुआ पर्चा वापस न लिया तो जरनलिस्ट प्रैस क्लब रजि. पंजाब के बैनर तले बडा संघर्ष होगा जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch