अमृत्सर ईलाके के आसपास इन दिनों बैंक लूटने वाला गिरोह काफी सक्रिय नज़र आ रहा है। जहां कल अमृत्सर के मजीठा में लूटेरों ने केनरा बैंक का कैश लेकर जा रही कार को लूट लिया था जिसमें करीब 38 लाख रूपए लेकर लूटेरे फरार हो गए थे, वहीं आज़ अमृत्सर के साथ लगते जिला तरनतारन के गांव जंडोके सरहाली में लूटेरों ने दिन दिहाड़े स्टेट बैंक को लूट कर फरार हो गए, इस लूट में लूटेरे बैंक से नगदी के साथ साथ सुरक्षा कर्मचारी की राईफल भी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









