अमन गुप्ता जालंधर ———————————— जालंधर के नकोदर रोड पर शुक्रवार सुबह एकलव्य स्कूल की बस पलट गर्इ, जिसमें कर्इ बच्चे और स्टाफ मैंबर घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बादशाहपुर नजदीक एकलव्य स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। इस दौरान अचानक एक ऑटो बस के आगे आ गया, जिसे बचाते हुए बस का संतुलन बिगड़ और पलट गर्इ। इस दौरान बस में सवार स्कूली बच्चे और स्टाफ मैंबर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









