चंडीगढ़ : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के राज्यपाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से संबंधित सामने आ रही है कारण कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री में पूरी तरह से खटकती हुई दिखाई दे रही है।
जिसके चलते ही पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राजय में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा- राजभवन द्वारा मांगी गईं जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। जोकि संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के बिना कोई अन्य विकल्प नहीं है।
जानकारी के अनुसार गवर्नर ने सी.एम. मान को 4 पेजों की चिट्ठी में सख्त शब्दावली की इस्तेमाल करते हुए कहा कि सभी चिट्ठियों के जवाब दिए जाएं। इस दौरान उन्होंने 1 अगस्त को लिखी चिट्ठी की भी याद दिलाई और कहा कि अभी तक मुझे इसका जवाब नहीं दिया है। गवर्नर ने कहा वह इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को रिपोर्ट भेज रहे हैं। अगर सी.एम. ने चिट्ठी का जवाब नहीं दिया तो वह राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करेंगे।
राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर उनके पास कानून और संविधान के मुताबिक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि अगर उन्होंने गवर्नर हाउस के पत्रों का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल ने 4 पेज का यह पत्र स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजा है। 15 अगस्त को लिखा गया ये पत्र अब सामने आया है।









