पंजाब के मुख्यमंत्री की CP और SSP के साथ बैठक

by | Dec 6, 2023 | Political

Dec 6, 2023 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ : पंजाब को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रण को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पुलिस अफसरों को नशों की कुरीति के खि़लाफ़ आर-पार की लड़ाई को अंजाम तक ले जाने के आदेश दिए। पुलिस कमिशनरों और एस.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नशों के खि़लाफ़ किसी तरह का नरमी न बरतने की नीति को मुकम्मल तौर पर लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशों की स्पलाई लाईन को पहले ही तोड़ दिया है और बड़े नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। भगवंत मान ने कहा कि यह मुहिम सख्ती से जारी रहनी चाहिए और जमीनी स्तर पर भी नशों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को समग्गलरों की नशा तस्करी के पैसे से बनाई जायदाद को ज़ब्त की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के दिलेरी से काम करना चाहिए और उनको अपनी ड्यूटी ईमानदारी और समर्पित होकर निभानी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खि़लाफ़ निर्णायक जंग शुरु की हुई है और राज्य में से इस कुरीति को जड़ से मिटा दिया जायेगा।  मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को हिदायत की कि ड्यूटी निभाते समय पंजाब पुलिस को अपना शानदार रिकार्ड हर सूरत में कायम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-कानून की व्यवस्था पर पहरा देना पुलिस अफसरों की सबसे अधिक प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संगठित अपराध के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाये और जबरन वसूली और फिरौती के मामलों को रोकने और सुलझाने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाये। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को कानून के मुताबिक अपनी ड्यूटी निष्पक्ष और सख़्त मेहनत के साथ निभानी चाहिए। एस.एस.पीज़ को अपने-अपने ज़िले के दौरे करने के आदेश देते हुये मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को लोगों में जाकर उनके मसले सुलझाने के लिए कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे लोगों में विश्वास की भावना पैदा होगी जो आम लोगों से सम्बन्धित मसले सुलझाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों ख़ास कर बाज़ारों में चौकसी बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और दुश्मन ताकतों पर नकेल डाल कर राज्य की अमन- शांति को कायम रखना समय की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए और ऐसे तत्वों के साथ सख़्ती से निपटा जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में किसी तरह की ग़ैर- कानूनी माइनिंग है तो उसे तुरंत रोका जाये। उन्होंने कहा कि इस ग़ैर- कानूनी गतिविधि की सख़्ती से पड़ताल की जाये और इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख़्शा न जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि कोई इस अपराध को अंजाम देता है तो उसके विरुद्ध सख़्त और मिसाली कार्यवाही की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जेलों में मोबाइल फोनों के प्रयोग सम्बन्धी रिपोर्टों का नोटिस लेते हुये अधिकारियों को इस ग़ैर-कानूनी गतिविधि को तुरंत रोकने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जेल स्टाफ और पुलिस द्वारा ऐसी ढिलाई अनुचित और असहनीय है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि ऐसी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाये और इस कोताही के लिए ज़िम्मेदार स्टाफ या अधिकारी के खि़लाफ़ भी अपेक्षित कार्यवाही व्यवहार में लाई जाये। 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch