अकाली दल के चुनाव चिन्ह की गुरु नानक देव जी की तकड़ी से तुलना करने वाली हरसिमरत बादल बारे शिरोमणि कमेटी प्रधान चुप क्यों – मुख्यमंत्री

by | Jan 18, 2024 | Political

Jan 18, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

अकाली दल के चुनाव चिन्ह की तुलना पहले सिख गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के साथ करने बारे हरसिमरत कौर बादल के बयान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सवाल उठाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि हरसिमरत बादल के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बयानों से हर सिख के दिल पर ठेस पहुँची है, लेकिन शिरोमणि कमेटी इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि धामी अकाली दल विशेष रूप से बादल परिवार के वफादार वॉलंटियर से ज्यादा कुछ नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने अपने आकाओं की सभी गलतियों पर आंखें बंद कर ली है, जिससे पूरे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत बादल का यह बयान माघी के मौके पर आया है, लेकिन इस पूरे मामले पर धामी की चुप्पी ने पुष्टि कर दी है कि शिरोमणि कमेटी प्रधान बादलों की हाथों की कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इतना बुरा है कि बादल परिवार की कार्यवाही सिख मर्यादा के विपरीत होने के बावजूद शिरोमणि कमेटी प्रधान को उनमें कुछ भी गलत नहीं दिखता। भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि कमेटी प्रधान को चेतावनी दी कि सिख संगत उन्हें अपने आकाओं को खुश करने की नीति के लिए माफ नहीं करेगी और उन्हें करारा सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री ने धामी को चुनौती दी है कि वह मीडिया के सामने आए और अपने आकाओं और अकाली दल का हरकतों से बचाव करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिरोमणि कमेटी पहले भी मुख्यमंत्री पर सिखों के धार्मिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाती रही है, लेकिन लोग अच्छी तरह जानते है कि शिरोमणि कमेटी और उसके प्रधान अकाली दल के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहे है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch