भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब में ‘ घर-घर मुफ़्त राशन स्कीम’ का आग़ाज़

by | Feb 10, 2024 | Political

Feb 10, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज गाँव सलाना दुल्ला सिंह की दविन्दर कौर को राशन की किट सौंप कर राज्य में ‘ घर- घर मुफ़्त राशन’ पहुँचाने के नए इंकलाबी कदम का आग़ाज़ किया।

इस जनहितैषी योजना को शुरू करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की कि अब लोगों को घर बैठे ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन अब बीते चुके हैं जब लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत मिलते राशन को लेने के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को अपने काम छोड़ कर या समय न होने के कारण कई बार अनाज लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब लाभपात्रियों को उनके घरों पर पैक हुए आटे का वितरण शुरू होने से नए युग की शुरुआत होगी जिसके अब लोगों को राशन लेने के लिए विशेष तौर पर बेमौसमी हालात में लंबी लाईनों में खडे होने ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके न केवल लोगों को घर बैठे पौष्टिक अनाज मिलना सुनिश्चित होगा बल्कि लोगों के समय, पैसे और ऊर्जा की भी बचत होगी। राशन देने के मौके पर लाभपात्रियों को राशन के भार वाली रसीद देने सहित अन्य सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं की बायोमैट्रिक प्रामाणिकता होगी।

 

‘ घर- घर राशन’ पहुँचाने की योजना ‘ माडल फेयर प्राइस शापज़’ के द्वारा शुरू की जाएगी और इनको पंजाब स्टेट को-आपरेटिव स्पलाई एंड मार्किटिंग फेडरेशन लिमिटड ( मार्कफैड्ड) द्वारा सर्वोच्च सहकारी संस्थान के तौर पर चलाया जाएगा और राष्ट्रीय ख़ुराक सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इस समय पर इस प्रकार की 600 माडल फेयर प्राइस शापज़ तैयार है जबकि मगनरेगा के द्वारा इसी प्रकार की 200 अन्य दुकानें तैयार की जाएंगी। इस स्कीम की विलक्षणता यह है कि लाभपात्री को उनके गाँव में राशन की स्पलाई के बारे में एस.एम.एस.से आगामी सूचित किया जाएगा।

 

यदि इस स्कीम के अंतर्गत कोई फीडबैक, सुझाव या शिकायत हो तो टोल फ्री नंबर 1100 पर सूचित किया जा सकता है। लाभपात्रियों द्वारा गेहूँ के आटे को बदलवाने या राशन घर पहुँचाने पर उनसे कोई भी खर्चा नहीं लिया जाएगा। योग्य लाभपात्रियों को प्रत्येक महीने राशन की स्पलाई की जाएगी और यह योजना पिछले समय में प्रचलित चोरियों, अनाज की जमाखोरी को रोकने की तरफ बड़ा कदम है। नई स्कीम राज्यभर में पहले पड़ाव में 25 लाख लाभपात्रियों को बड़ी राहत देने साथ- के साथ गाँवों के 1500 नौजवानों को रोजग़ार के मौके प्रदान करेगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch