फगवाड़ा में तहसीलदार के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल

by | Feb 20, 2024 | Political

Feb 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के आदेश के बाद पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रखी है अपनी इस मुहिम के तहत ही विजिलेंस विभाग की टीम ने फगवाड़ा में तहसीलदार के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

रिश्वत के आरोप में पकड़े गए युवक की पहचान प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला के तौर पर हुई है। उक्त युवक को विभाग के द्वारा तहसीलदार और मैनेजर फर्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मुकद्दमा तहसील फगवाड़ा के गांव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। 

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी ने पैतृक जमीन के विरासती इंतकाल संबंधी एक दर्ख्वास्त तहसीलदार को दी है जिसने वह अर्जी संबंधित पटवारी को भेज दी है, परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की मांग कर रहा है क्योंकि उसने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा है कि इस संबंधी तहसीलदार और फर्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की मांग करते समय आवाज की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। इस संबंधी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल करके शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए दोषों को सही और ठीक पाया है। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त दोषी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकद्दमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर पंचकूला में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार ने अपने अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब अपने अधिकारों और हितों पर...

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

पंजाब की राजनीति में मजीठा से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और ‘आप’ के लिए बड़ी सियासी बढ़त माना जा रहा है। मुख्यमंत्री...

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम गलत लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। सूत्रों...

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

पंजाब के होशियारपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी और राहत का माहौल है। खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी...

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय युवती का कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch