जोगिन्द्र सिंह मान को पार्टी द्वारा अधिकृत तौर पर हलका इंचार्ज घोषित करने से समर्थकों में खुशी की लहर

by | Feb 22, 2024 | Political

Feb 22, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी द्वारा जोगिन्द्र सिंह मान को आज अधिकारिक तौर पर विधानसभा हलका फगवाड़ा का इंचार्ज घोषित कर दिया गया है। जिसे लेकर मान समर्थकों में भारी खुशी की लहर है। उनके समर्थकों और पार्टी वर्करों ने बड़ी संख्या में आज उनके आवास पर पहुंच कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान वरिष्ठ आप नेता दलजीत सिंह राजू के अलावा ब्लाक प्रधान बलवीर ठाकुर, नरेश शर्मा, वरुण बंगड़, राजा कौलसर, फौजी शेरगिल, आशु बंगड़ व मनविन्द्र सिंह मिक्की ने कहा कि जोगिन्द्र सिंह मान को अधिकृत तौर पर हलका इंचार्ज नियुक्त किये जाने से सभी संशय दूर हो गये हैं और उनके द्वारा पिछले दो साल के दौरान आप पार्टी और पंजाब सरकार के पक्ष में जिस तरह समर्पित होकर पूरी निष्ठा से काम किया गया है, उसका संज्ञान अंतत: पार्टी ने लिया जिसके लिये वे राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, पंजाब इंचार्ज संदीप पाठक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आभारी हैं।

 

दलजीत सिंह राजू ने कहा कि जोगिन्द्र सिंह मान के नेतृत्व में फगवाड़ा हलके में कांग्रेस पार्टी पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में होशियारपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार को फगवाड़ा विधानसभा हलके में भारी बढ़त दिलाई जायेगी। ज्ञात रहे कि पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान पंजाब विधानसभा के गत चुनाव से पूर्व कांग्रेस छोड़ कर आप पार्टी में शामिल हुए थे और उन्हें फगवाड़ा सीट से पार्टी ने विधानसभा चुनाव भी लड़वाया था लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बढ़त हासिल करने के बावजूद वे शहरी क्षेत्र में बहुत कम अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ गये थे। प्रदेश में भगवंत मान सरकार के गठन के बाद से वे बतौर हलका इंचार्ज ही कार्य कर रहे थे लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें अधिकृत तौर पर हलका इंचार्ज घोषित नहीं किया गया था। जिसे लेकर कई तरह के संशय भी उठ रहे थे लेकिन आज पार्टी हाईकमान द्वारा मान को विधिवत हलका इंचार्ज घोषित करने के बाद सभी संशय दूर हो गये हैं। जोगिन्द्र सिंह मान ने भी समूची सीनियर लीडिरशिप का आभार प्रकट कर कहा कि वे पहले भी पूरी निष्ठा से पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ भगवंत मान सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे थे और अब और भी जोश के साथ अपने कत्वर्य का निर्वाह करेंगे।

 

इस अवसर पर अमरिन्द्र सिंह, राकेश कुमार केशी, मनप्रीत सिंह, रणवीर सिंह, किंदा वाहद, पी.ए. रविन्द्र सिंह, मनजोत सिंह भगतपुरा, बूटा सिंह रिहाणा जट्टां, बिट्टू पूर्व सरपंच आदि उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

BBMB बैठक में पंजाब ने केंद्र को सुनाई खरी-खरी, बरिंदर गोयल बोले- अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर पंचकूला में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार ने अपने अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के सामने कड़ा रुख अपनाया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब अपने अधिकारों और हितों पर...

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ में शामिल; CM मान ने कराया ज्वाइन

पंजाब की राजनीति में मजीठा से बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और ‘आप’ के लिए बड़ी सियासी बढ़त माना जा रहा है। मुख्यमंत्री...

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: SDM अनुप्रीत कौर रंधावा गिरफ्तार, 1.63 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कार्रवाई

पंजाब में नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने SDM डॉ. अनुप्रीत कौर रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी मुआवजे की करोड़ों रुपये की रकम गलत लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। सूत्रों...

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

होशियारपुर में बड़ा चमत्कार: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम सुरक्षित बाहर निकाला गया

पंजाब के होशियारपुर जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी और राहत का माहौल है। खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी...

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में सनसनी: शादी से इंकार करने पर युवती का गन पॉइंट पर अपहरण, आरोपी फरार

लुधियाना में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय युवती का कथित तौर पर पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को उसकी कार समेत अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch