पंजाब के मुख्यमंत्री की आम जनता से अपील 15 मार्च तक अपने बच्चों को ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में करवाएं दाखिल

by | Feb 24, 2024 | Political

Feb 24, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावकों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित किये ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में अपने बच्चों को दाखि़ल करवा कर राज्य की शिक्षा क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक https://schoolofeminence.pseb.ac.in लिंक पर क्लिक करके अपने बच्चों को इन विश्व स्तरीय सहूलतों से लैस स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखि़ल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दाखि़ले के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 15 मार्च तक चलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अभिभावकों के लिए यह सुनहरी मौका है कि वह इन स्कूलों में अपने बच्चों को दाखि़ला करवा कर उनके लिए मानक शिक्षा यकीनी बनाएं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के 23 जिलों में 117 ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ स्थापित किये गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को भावी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में 9वीं से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल सहायता और क्षमता के पाँच स्तम्भों जैसे बुनियादी ढांचा, अकादमिक, मानवीय संसाधन प्रबंधन, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भाईचारक शमूलियत पर स्थापित किये गए हैं जिससे उच्च शिक्षा, रोज़गार और प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों की व्यक्तिगत योग्यता और हुनर को निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब की पुरातन शान बहाल हो जायेगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जतायी कि वह समय बहुत दूर नहीं जब इन स्कूलों से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी देश भर में हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करेंगे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch