मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की एक अन्य जन हितैषी पहलकदमी

by | Mar 9, 2024 | Political

Mar 9, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

समाज के हर वर्ग को सहूलतें देने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ट्यूबवैल, व्यापारिक और रिहायशी बिजली कुनैकशनों के लिए स्वैच्छिक खुलासा योजना (वी. डी. एस.) शुरू करने का ऐलान किया।

 

और ज्यादा जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमटिड को यह स्कीमें कृषि, रिहायशी और व्यापारिक बिजली कुनैकशन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खेती कुनैकशन वाले उपभोक्ताअ जो अपने ट्यूबवैल कुनैकशनों का लोड बढ़ाने के इच्छुक हैं, उनको अब पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन की तरफ से निर्धारित 4750 रुपए प्रति हार्स पावर के मुकाबले 2500 रुपए प्रति हार्स पावर के तौर पर सर्विस चार्जिज़ अदा करने पड़ेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसकी सिक्युरिटी भी पहले के 400 रुपए प्रति हार्स पावर के मुकाबले 200 रुपए प्रति हार्स पावर घटा दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू कुनैकशनों के लिए भी लोड बढ़ाने के लिए वी. डी. एस. की शुरुआत की गई है और दरों को आधा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब 2 किलोवाट तक लोड बढ़ाने के लिए मौजूदा 450 रुपए की बजाय 225 रुपए प्रति किलोवाट फीस लगेगी। भगवंत सिंह मान ने बताया कि 2 से 7 किलोवाट तक लोड बढ़ाने के लिए रेट 1000 रुपए से घटा कर 500 रुपए प्रति किलोवाट कर दिया गया है। इसी तरह 7 से 50 किलोवाट लोड के रेट 750 से 1500 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं और 50 से 100 के. वी. ए. के लिये मौजूदा 1750 रुपए की जगह अब 875 रुपए कर दिए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि व्यापारिक उपभोक्ताओं के लिए वी. डी. एस. अनुसार 7 किलोवाट तक लोड बढ़ाने की दर 1000 रुपए प्रति किलोवाट से घटा कर 500 रुपए कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 7 से 20 किलोवाट तक लोड बढ़ाने के लिए फीस 1600 रुपए से घटा कर 800 रुपए और 20 किलोवाट से 50 किलोवाट के लिए मौजूदा 1600 रुपए प्रति किलोवाट से घटा कर 800 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कृषि, रिहायशी और व्यापारिक उपभोक्ताओं से अपील की कि वह इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ लें और लोड बढ़ाने के लिए पी. एस. पी. सी. एल. के अधिकारियों के पास अप्लाई करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ स्थित वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के...

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को...

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

जालंधर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों के लिए सोमवार को बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर किसानों ने बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch