शीतल अंगुराल का ड्रग माफिया से कनेक्शन भाजपा के लिए बना सिरदर्द

by | Mar 29, 2024 | Political

Mar 29, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विवादित पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के सरगना के साथ संबंधों ने भाज़पा के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी और सिरदर्द पैदा कर दिया है।

 

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जो कूरियर सेवाओं के माध्यम से विभिन्न देशों में अफीम की आपूर्ति करता था। इस रैकेट के मास्टरमाइंड की पहचान जालंधर के युवक मनीष उर्फ ​​मनी ठाकुर के रूप में हुई है जो यूके में रहता है। सूत्रों का कहना है कि 2022 में AAP विधायक चुने गए शीतल ने जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा पर अपने दोस्त मनी के खिलाफ आरोप वापस लेने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी।

 

हालांकि, जब शीर्ष अधिकारी ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया, तो अंगुराल ने मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से संपर्क किया।  लेकिन मुख्यमंत्री ने अंगुराल को फटकार लगाई और उन्हें नशा तस्करों और उनसे सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की जानकारी दी।  उच्चस्तरीय सूत्रों ने बताया कि इस बात से नाराज होकर अंगुराल ने ‘आप’ को अलविदा कह दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

 

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शीतल अंगुराल और मनी ठाकुर की तस्वीरें भाज़पा के लिए बड़ी शर्मिंदगी पैदा कर रही हैं।  सूत्रों ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर अपनाए जाने वाले रुख को लेकर असमंजस में है, क्योंकि यह आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।  बता दें कि शीतल अंगुराल का विवादों से नाता नया नहीं है, उनके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch