संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह क्षेत्र है, इसलिए यहां से आप उम्मीदवार को सबसे ज्यादा मार्जिन से जिताएं – अरविंद केजरीवाल

by | Jun 1, 2024 | Political

Jun 1, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

 

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए चुनाव प्रचार किया। केजरीवाल और मान ने संगरूर में ‘आप’ उम्मीदवार के साथ बड़ा रोड शो किया और लोगों से मीत हेयर को रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की। 

रोड शो में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का जगह-जगह स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह क्षेत्र है। आपने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। इस बार भी हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए यहां से आप उम्मीदवार मीत हेयर को सबसे ज्यादा मार्जिन से जिताएं। 

केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने हमें रिकॉर्ड बहुमत से जिताया। आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 विधायक दिए। अब हमें लोकसभा में मजबूत कर दें, ताकि हम केंद्र सरकार से आसानी से पंजाब का काम करवा सके और पंजाब के सभी बकाया फंड जारी करवा सकें।

उन्होंने कहा कि अभी भगवंत मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल के साथ अकेले लड़ना पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार को लगातार परेशान कर रहे हैं। अगर पंजाब से हमारे 13 सांसद होंगे तो ये सभी संसद में भगवंत मान के हाथ व आवाज बनेंगे और उनके साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से पंजाब के हकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए इस बार आम आदमी पार्टी को 13 सांसद जिताकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मजबूत करें। 

केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले पंजाब में आपने एक ईमानदार सरकार बनाई जिसकी वजह से अब पंजाब में हर क्षेत्र में ढ़ेर सारे काम हो रहे हैं। पहली बार बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिली। लोगों के मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बना रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई सारे महत्वपूर्ण काम होने हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब की तेज गति से तरक्की और विकास के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाएं और आप उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं।

इस बार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आ रही, भारी बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है, उसमें पंजाब का सबसे बड़ा योगदान होगा – भगवंत मान 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो में आए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि विरोधी पार्टियों को पैसे पर भी लोग नहीं मिल रहे हैं। वहीं हमारे रोड शो में 50° टेम्परेचर में भी लोग समर्थन करने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका यही प्यार और विश्वास मुझे कभी थकने नहीं देता।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि छह चरणों के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार नहीं आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उसमें पंजाब और आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा योगदान होगा। 

मान ने कहा कि यह चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन अरविंद केजरीवाल उसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। केजरीवाल को देश की चिंता है इसलिए इतनी गर्मी में वह आपके बीच आए हैं।

मान ने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगता है। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली फ्री की, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए। घर-घर राशन और सुविधाएं दे रहे हैं। दिल्ली को देखकर पंजाब में भी हमने इसे लागू किया। वहीं ये सब काम भाजपा से नहीं हो रहा है। इसीलिए उन्होंने साज़िश के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। लेकिन केजरीवाल को वह रोक नहीं सकते क्योंकि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केजरीवाल के शरीर को तो भाजपा गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनके विचारों को कैसे गिरफ्तार करेगी?

मान ने कहा कि हम इस चुनाव में अपने दो साल के काम के आधार पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। हमने 43000 सरकारी नौकरियां दी। आम लोगों के लिए बिजली मुफ्त की। किसानों को दिन में ही बिना कट के पर्याप्त बिजली मुहैया कराई और खेतों में नहरी पानी पहुंचाया। वहीं 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू मुस्लिम गाय भैंस और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास गिनाने के लायक कोई काम ही नहीं है। यह देश के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आपने मुझे करीब 2 लाख 14 हजार वोटों से जिताया था। मुझे बेहद खुशी होगी जब आप उस रिकॉर्ड को सुधार कर मीत हेयर को ढाई लाख वोटों से जिताएंगे। फिर हम और मेहनत व लगन के साथ काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 1 जून को हमें जिताने की जिम्मेदारी आपकी है, उसके बाद सारी जिम्मेवारी हमारी होगी। अगले तीन साल में हम मिलकर पंजाब को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे। 

जिस तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो साल में रिकॉर्ड काम किया है उसी तरह मैं संगरूर में पांच साल में इतना काम करूंगा जितना 75 साल में नहीं हुआ – मीत हेयर

लोगों को संबोधित करते हुए संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि संगरूर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। चुनाव प्रचार के लिए मैं जहां भी जाता हूं लोग काफी संख्या में हमारा समर्थन करने के लिए आते हैं। उन्होंने लोगों से वादा किया कि जीतने के बाद हम संगरूर की तरक्की के लिए दिन-रात एक कर देंगे। जिस तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लिए दो साल में रिकॉर्ड काम किया है, उसी तरह मैं संगरूर में पांच साल में इतना काम करूंगा जितना 75 साल में नहीं हुआ है।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन: विदेश से गैंगस्टरों की वापसी तेज, ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान से अपराध पर सख्त वार

पंजाब सरकार ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार दुनिया भर में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर वापस लाने के लिए केंद्र के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल...

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। यह दुर्घटना श्रृंगार घाट के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 25...

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

अटारी बॉर्डर पर रुके सिख श्रद्धालु, विसाखी के लिए पाकिस्तान जाने में आई बाधा

विसाखी के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए रवाना हुए सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कुछ श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जिन श्रद्धालुओं को रोका गया,...

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार, CCTV से भेजी जा रही थी लाइव फीड

चंडीगढ़/नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ISI से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि आरोपियों द्वारा पहली बार देश के सैन्य और बीएसएफ ठिकानों की लाइव CCTV फुटेज...

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

: ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा को 15 साल की सजा, हॉलीवुड ड्रग केस में बड़ा फैसला

अमेरिका में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से चर्चित पंजाबी मूल की जसवीन संघा को ड्रग तस्करी और हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत से जुड़े मामले में 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस की फेडरल कोर्ट ने 8 अप्रैल को यह फैसला सुनाया। जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने कहा कि जसवीन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch