सीएम भगवंत मान ने आप सांसदों के साथ की मीटिंग, मीत हेयर, डॉ. चब्बेवाल और मलविंदर कंग

by | Jun 7, 2024 | Political

Jun 7, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत अब मान फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। गुरुवार को सीएम मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के तीनों सांसदों के साथ बैठक की और उन्हें जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप सांसदों से कहा कि अब संसद में पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनकी जिम्मेदारी है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभानी चाहिए।

संगरूर, होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्रों के आप विधायक और चेयरमैन भी बैठक में शामिल हुए। सीएम मान ने सभी मौजूद आप नेताओं को लोगों के लिए काम करने की अपील की। मान ने कहा कि अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब हमें जनता के सेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर वापस लौटना चाहिए। आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आप के गढ़ संगरूर से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि डॉ. राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और मलविंदर सिंह कंग श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे। 

 

मान ने कहा कि आप के तीनों सांसद बेहतरीन वक्ता हैं। वे संसद में पंजाब के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। मान ने आप सांसदों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की नसीहत देते हुए कहा कि आपको संसद में हमेशा पंजाब के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठानी है। मान ने आप के तीनों सांसदों से पंजाब के विकास के लिए 30 सांसदों के बराबर काम करने को कहा। 

बैठक को संबोधित करते हुए संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि संगरूर आप की राजधानी थी, है और हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि संगरूर के लोगों ने पंजाब सरकार के रूप में हमारे जनहित कार्यों को पुरस्कृत करने के लिए हमें वोट दिया। मलविंदर सिंह कंग ने अपनी जीत का श्रेय आप नेतृत्व और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि वह एक वालंटियर के तौर पर पार्टी में शामिल हुए थे और फिर 2022 में मान की सरकार बनने के बाद उन्हें पंजाब में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह आप में ही संभव है कि एक वालंटियर आज सांसद है। 

 

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र की पूरी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि यह उनकी जीत है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के हर वालंटियर और नेता की टीम के प्रयास की बदौलत उन्होंने भाजपा को उसके गढ़ में हराया।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
फगवाड़ा में देर रात गोलीकांड के बीच बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन: 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला समेत 4 गिरफ्तार

फगवाड़ा में देर रात गोलीकांड के बीच बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन: 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला समेत 4 गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात चंडीगढ़ बाईपास पर गोलीकांड के बीच पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और 16.8 किलो हेरोइन बरामद करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों...

राशिफल 8 अप्रैल 2026: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

राशिफल 8 अप्रैल 2026: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

मेष (Aries):आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वृषभ (Taurus):धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन...

अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक: 40 दिन बाद 2 हफ्ते का सीजफायर, पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति

अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक: 40 दिन बाद 2 हफ्ते का सीजफायर, पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति

करीब 40 दिनों से जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण युद्ध के बाद आखिरकार हालात में नरमी देखने को मिली है। दोनों देशों ने 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति जताई है। इस फैसले की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने करते हुए कहा कि यह कदम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री...

ट्रंप के बड़े ऐलान से बढ़ा तनाव, ईरान पर संभावित कार्रवाई के संकेत

ट्रंप के बड़े ऐलान से बढ़ा तनाव, ईरान पर संभावित कार्रवाई के संकेत

वैश्विक राजनीति में तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा संकेत देते हुए “कुछ बड़ा होने” का ऐलान किया। भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 6:30 बजे ट्रंप द्वारा की गई इस घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने अपने...

अमृतसर में पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए परिजन

अमृतसर में पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए परिजन

पंजाब के अमृतसर जिले के भिंडी सैदा इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ग्रेनेड अटैक मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी मंजीत सिंह से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस...

Get In Touch
close slider

Get In Touch