फगवाड़ा में देर रात गोलीकांड के बीच बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन: 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला समेत 4 गिरफ्तार

by | Apr 8, 2026 | Crime

Apr 8, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात चंडीगढ़ बाईपास पर गोलीकांड के बीच पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और 16.8 किलो हेरोइन बरामद करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंधी ज़ानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि  अमृतसर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर फगवाड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो कार में नशा तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर चंडीगढ़ सप्लाई के लिए जा रहे हैं। इस सूचना पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा के निर्देश पर एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा की अगुवाई में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों में डीएसपी भारत भूषण, इंस्पेक्टर अमन दवेशर और थाना सिटी प्रभारी अमनदीप कौर शामिल थीं, जिन्होंने चंडीगढ़ बाईपास पर कई स्थानों पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध बोलेरो को रोकने की कोशिश की गई, आरोपियों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया और मौके से भागने लगे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी पड़ी। इसके बाद पीछा कर घेराबंदी की गई और चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया।

गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को 16.8 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, सुमनप्रीत कौर, हरपाल सिंह और जस्करनबीर सिंह के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह नशे की खेप पाकिस्तान और दुबई में बैठे ड्रग हैंडलरों के इशारे पर लाई जा रही थी। इसे अमृतसर बॉर्डर के जरिए पंजाब लाकर आगे चंडीगढ़ में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

राशिफल 8 अप्रैल 2026: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब में बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री सेहत योजना से बाहर हुआ जालंधर का सर्वोदय अस्पताल

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (Mukh Mantri Sehat Yojana - MMSY) के तहत कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना के पैनल से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत...

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

“उत्तराखंड में भी पेपर लीक! केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला, NEET केस को लेकर लगाए गंभीर आरोप”

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि "अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए,...

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

“फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाया, फिर ₹1.5 लाख में बेच दिया! मोहाली की युवती का सनसनीखेज आरोप”

पंजाब के मोहाली से मानव तस्करी और धोखाधड़ी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे फिल्मों में काम दिलाने और मोटी सैलरी का लालच देकर पहले विश्वास में लिया गया और बाद में उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की...

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: ‘बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था’

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा छात्रों की वास्तविक मांग से ध्यान भटकाने की...

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Hoshiarpur ED Raid: होशियारपुर में कारोबारी के घर ईडी का छापा, सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी कर जांच शुरू की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch