धान के सीज़न में किसानों को नहीं आएगी बिजली की समस्या : मुख्यमंत्री पंजाब

by | Jun 12, 2024 | Political

Jun 12, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्विघ्न एवं निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान के सीजन के दौरान सरकार किसानों को कम से कम आठ घंटे बिजली स्पलाई करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निरंतर बिजली सप्लाई के लिए उचित इंतज़ाम किये हैं जिससे धान के सीजन के दौरान किसानों को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस सीजन के दौरान किसानों को बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुल्क को अनाज उत्पादन पक्ष से आत्म निर्भर बनाने के लिए राज्य के अनाज उत्पादकों ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका अदा की है जिस कारण धान के सीजन के मौके किसानों को बिजली मुहैया करवाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि धान के सीजन के मद्देनज़र बिजली की माँग पूरी करने के लिए सरकार ने व्यापक बंदोबस्त किये हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य बिजली निगम द्वारा बिजली की अनुमानित माँग से अधिक प्रबंध किये गए हैं। भगवंत सिंह मान ने पी. एस. पी. सी. एल. और पी. एस. टी. सी. एल. को राज्य के सभी इलाकों में धान के सीजन के दौरान निरंतर और गर्मियों के दिनों में घरेलू खपतकारों को चारो पहर बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और अन्य उपभोक्ताओं की बिजली से सम्बन्धित शिकायतों के समय-बद्ध निपटारे के लिए उचित व्यवस्था मौजूद है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का तत्काल निपटारा करने के लिए अतिरिक्त मुलाज़ीम तैनात किये गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिकायत केन्द्रों को मज़बूत बनाया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि किसी भी किसान को शिकायत के निपटारे में किसी किस्म की देरी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने प्राईवेट कंपनी के स्वामित्व वाला जी. वी. के. थर्मल प्लांट 1080 करोड़ रुपए की कीमत के साथ खरीद कर बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार किये हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान से पंजाब को अलाट हुआ कोयला सिर्फ़ सरकारी थर्मल प्लांटों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है जिस कारण अब यह प्लांट खरीदने से कोयला इस प्लांट के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव और संतोष की बात है कि राज्य सरकार के जन हितैषी फ़ैसले के कारण पंजाब में 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ज़ीरो बिजली बिल आ रहा है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch