सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मार रहे थे ठगी, पंजाब के मुख्यमंत्री ने की लोगों से यह अपील

by | Jun 12, 2024 | Political

Jun 12, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

 

भ्रष्टाचार के साथ सख्ती से निपटने की राज्य सरकार की नीति दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वह ऐसे जालसाजा़ें के जाल में न फंसें, जो पैसो के बदले सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने नौजवानों को ठगते हैं।

 

यहाँ से जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले समय में भ्रष्टाचार के कारण बहुत से योग्य नौजवानों का भविष्य तबाह हुआ है। उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने 102 व्यक्तियों को नौकरी दिलाने बहाने 26 लाख रुपए से अधिक की ठगी मारने वाले दो पुलिस मुलाजिमों को काबू किया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस संबंधी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गई थी, जिस के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर मुलजिमों को रंगे हाथों काबू किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई राज्य में नौकरी के बदले पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत विजीलैंस ब्यूरो को की जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नौजवानों को 43 हज़ार से अधिक नौकरियाँ केवल योग्यता के आधार पर दीं गई हैं और इस में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

 

मुख्यमंत्री ने नौजवानों से अपील की कि वह ऐसे गिरोहों के जाल में न फंसेें, जो नौकरी बदले पैसे मांगते हैं। उन्होंने कहा कि यह ठगी मारने वाले नौजवानों को सिर्फ धोखा दे रहे हैं क्योंकि पंजाब में सरकारी नौकरियों की भर्ती पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से  हो रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए जनता का सहयोग बहुत ज़रूरी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गिरोह 2021 से चल रहा था परन्तु अब यह विजीलैंस ब्यूरो के जाल में फंस गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ईमानदार सरकार है, जहां भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कोई भी पंजाबी, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9501200200 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है और उस का नाम गुप्त रखा जायेगा।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch