आप ने जालंधर में भाजपा और कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

by | Jul 3, 2024 | Political

Jul 3, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और राज कुमार राजू भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए।

जगदीश राय समराय एक प्रमुख नेता हैं, उन्होंने पंजाब कांग्रेस में कई पदों पर काम किया है और पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से ठीक पहले पूर्व डिप्टी मेयर और एमसी का पार्टी छोड़ना भाजपा और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने बयान में दावा किया कि आम आदमी पार्टी जालंधर में दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। हम जालंधर पश्चिम उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 

 

 

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में पंजाब समर्थक सभी लोगों का स्वागत है। हम एक परिवार की तरह हैं और हमारा उद्देश्य उन सभी लोगों को मंच देना है जो पंजाब की तरक्की के लिए काम करना चाहते हैं। मान ने कहा कि लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उनके नेता लगातार आप में शामिल हो रहे हैं, जिससे साबित होता है कि सभी नेता अपना और पंजाब का भविष्य आप में देखते हैं। 

मान ने कहा कि जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत एक ईमानदार और प्रतिष्ठित नेता हैं। लोग उन्हें भारी जीत दिलाएंगे। इस अवसर पर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मंत्री अमन अरोड़ा, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली और विधायक बरिंदर गोयल मौजूद थे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch