
जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा लगातार ही एक्शन मोड में नज़र आ रहे है। जिसके चलते ही बीते कुछ समय में ही उनकी टीम ने कारवाई करते हुए खतरनाक आतंकी लखबीर लंडा गैंग के 13 नौज़वानों को गिरफ्तार किया है।
इस कड़ी में ही 13 में से पांच को तो उनकी टीम द्वारा आज़ ही गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.जी.पी. पंजाब द्वारा ट्वीट किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पड़ोसी जिलों में हत्या और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।








