‘आप’ नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का मनाया जश्न

by | Jul 14, 2024 | Political

Jul 14, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी 

जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बधाई! बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बहुत खुश हैं। उपचुनाव में किए वादे के मुताबिक हम जालंधर वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। मोहिंदर भगत जी को बधाई!”

मीडिया से बातचीत के दौरान हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बहुत अच्छे और साफ छवि के इंसान हैं। लोग हमारी सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के साथ खड़े हैं। इस चुनाव में भी लोगों ने एक बार फिर बता दिया है कि कांग्रेस और बीजेपी पार्टी को दिखा दिया कि विधानसभा में उनकी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है। चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी से देश के संविधान को खतरा है। भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की बड़ी जीत से विरोधी पार्टियों के सारे प्रोपगंडा फेल हो गए हैं। मोहिंदर भगत का परिवार जालंधर पश्चिम विधानसभा के लोगों के दिल में है।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो लोगों के भले के लिए काम करती है। इसलिए जालंधर वेस्ट के लोगों ने हमें इतनी बड़ी जीत का तौहफा दिया है। इसके माध्यम से लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है। ईटीओ ने कहा कि शीतल अंगुराल पेन ड्राइव लेकर घूमते रहे, पर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ क्योंकि लोगों को पता था कि वह ड्रामा कर रहा है। इसलिए जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह नकार दिया।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch