
लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना बाथरूम में फिसलने से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अचानक पैर स्लिप होने से उनका माथा नल से टकरा गया, जिससे सिर में गहरी चोट आई। चेहरे पर खून आने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने सुबह प्राथमिक उपचार किया, जबकि देर शाम उनके माथे पर करीब 27 टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले भी उनका सड़क हादसा हुआ था। उस समय दिल्ली से लौटते हुए खनौरी बॉर्डर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें उनके चेहरे पर 45 टांके लगे थे। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं।









