पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कड़ी, सभी जिलों में सीनियर पुलिस अधिकारी तैनात

by | Aug 15, 2025 | National

Aug 15, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण समारोहों को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इसके तहत हर जिले में स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी और आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो अपने-अपने जिलों में सुरक्षा प्रबंधों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे।

डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के तहत ये अधिकारी फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अधिकारियों व फोर्स को ब्रीफ करेंगे, जिलों में किए जा रहे आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों की समीक्षा करेंगे और सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रोकथाम उपाय लागू करेंगे।

स्पेशल डीजीपी अरपित शुक्ला, जो पटियाला में सुरक्षा प्रबंधों की देखरेख कर रहे हैं, ने कहा कि पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

15 दिनों के विशेष ऑपरेशन के तहत सभी जिलों में पुलिस टीमों ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसमें होटलों, सरायों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, बाजारों, शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक पार्कों आदि की जांच की गई।

नशों के खिलाफ जारी घेराबंदी और तलाशी मुहिम (C.A.S.O.) के 166वें दिन, गुरुवार को राज्यभर में 399 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 52 एफआईआर दर्ज की गईं और 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.8 किलो हेरोइन, 40 किलो भुक्की और 4.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch