पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा मौसम

by | Mar 16, 2026 | News

Mar 16, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह से देर रात तक कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय आसमान में इंद्रधनुष का सुंदर नजारा भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट ली है। जालंधर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के कारण तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जालंधर का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ दिन पहले तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 16 मार्च को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है।

पिछले कुछ दिनों में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने गर्म कपड़े रख दिए थे, लेकिन अचानक बदले मौसम के कारण फिर से ठंडक महसूस होने लगी है। कई लोग विंडशिटर और जैकेट पहनते नजर आए।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल सर्दी खत्म होने के बाद मौसम में एक बार बदलाव देखने को मिलता है और कुछ दिनों के लिए ठंड दोबारा लौट सकती है। इस बार होली के बाद भी मौसम पूरी तरह गर्म नहीं हुआ था, लेकिन अब बारिश के चलते कुछ दिनों तक ठंडक का असर बना रह सकता है।

फिलहाल अनुमान है कि 20 मार्च के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। विशेषज्ञों ने बदलते मौसम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch