पंजाब की मान सरकार ने किया यह काम, यह वर्ग तो हो गया मालो माल

by | Apr 1, 2025 | States

Apr 1, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2024 के दौरान पानी की बचत करने वाली धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) तकनीक अपनाने वाले 20,229 किसानों को 27.79 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 2.53 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बुवाई की गई, जबकि खरीफ सीजन 2023 के दौरान यह क्षेत्र 1.72 लाख एकड़ था। इस प्रकार, वर्ष 2024 के दौरान धान की सीधी बुवाई के तहत 47 प्रतिशत अधिक क्षेत्र कवर किया गया। उल्लेखनीय है कि मार्च 2025 के पहले सप्ताह में, पहले चरण के तहत 9,500 से अधिक किसानों को 4.34 करोड़ रुपए जारी किए गए थे और अब शेष पूरी राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।

टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने और पानी की खपत को कम करने के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किसानों को धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) तकनीक अपनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। खुड्डियां ने बताया कि सरकार द्वारा धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को 1,500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य भूजल स्तर के गिरते स्तर की समस्या से निपटना और राज्य की कृषि स्थिरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल पानी के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल पंजाब सरकार के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें धार्मिक आधार पर...

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

30 रुपये के पेट्रोल को लेकर बवाल, पंप कर्मचारी पर डंडों और चाबियों से हमला

जालंधर के टीवी टावर के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब पंप कर्मचारी ने भुगतान की मांग की तो पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch