श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर पंजाब सरकार के माहभर चलने वाले समागम की शुरुआत आज से

by | Oct 24, 2025 | States

Oct 24, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हिंद दी चादर’, सर्बंस दानी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित महीने भर चलने वाले समागमों की शुरुआत कल, 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से होगी।
इन समागमों की अगुवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे, जो कल सुबह गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में नतमस्तक होंगे और गुरु साहिब समेत भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दियाला जी के शहीदी स्थलों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे नतमस्तक

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान कल सुबह 11:30 बजे गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब, दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब सरकार के कई मंत्री भी शामिल रहेंगे।
सभी मंत्री रुमाला साहिब भेंट करेंगे और सुबह 11 बजे होने वाली ‘सरबत के भले’ की अरदास में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में मत्था टेकने के उपरांत बाहर स्थित शहीदी स्थलों — भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी — पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

रकाब गंज साहिब में होगी रस्मी शुरुआत

शहीदी समागमों की औपचारिक शुरुआत कल शाम 6 बजे गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब, दिल्ली में होने वाले विशेष कीर्तन दरबार से होगी।
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पंजाब सरकार ने इन समागमों को 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक श्रद्धा, सत्कार और गुरु मर्यादा के अनुसार आयोजित करने का ऐलान किया है।

🚩 चार नगर कीर्तन और आनंदपुर साहिब में समापन

समागमों के दौरान चार विशाल नगर कीर्तन निकाले जाएंगे — जिनमें से एक श्रीनगर से और बाकी तीन पंजाब के विभिन्न हिस्सों से प्रारंभ होंगे।

इन समागमों का भव्य समापन 23, 24 और 25 नवंबर को खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों से होगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजन गुरु मर्यादा, अनुशासन और श्रद्धा के साथ हों ताकि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत का संदेश विश्वभर में पहुंचे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल जारी रखते हुए आज 8 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सूची में आईएएस व पीसीएस दोनों कैडर शामिल हैं। प्रमुख अधिकारियों में आईएएस तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू और अरुण सेखड़ी के नाम उल्लेखनीय हैं। सरकार का कहना है...

मजीठा में ‘आप’ का सुखबीर बादल पर तीखा पलटवार, तलबीर सिंह गिल बोले—सबूत दें धक्केशाही के आरोपों के

मजीठा में ‘आप’ का सुखबीर बादल पर तीखा पलटवार, तलबीर सिंह गिल बोले—सबूत दें धक्केशाही के आरोपों के

आम आदमी पार्टी (आप) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा पलटवार किया है। पार्टी नेता तलबीर सिंह गिल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बादल बिना तथ्यों के बयानबाज़ी कर जनता को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।...

‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ रखने की मांग, सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ रखने की मांग, सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग रखते हुए कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ रखा जाए, ताकि सिख भावनाओं और धार्मिक परंपराओं का सम्मान हो सके। इससे पहले भी कंग इस...

अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका: H-1B वीजा इंटरव्यू टले, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन अनिवार्य

अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका: H-1B वीजा इंटरव्यू टले, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन अनिवार्य

अमेरिका जाकर काम करने का सपना देख रहे हजारों भारतीय युवाओं के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। H-1B और H-4 वीजा प्रक्रिया को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जिन आवेदकों की सितंबर से दिसंबर के बीच अमेरिकी दूतावास में वीजा अपॉइंटमेंट तय थी...

🇨🇦 कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत से मलोट में मातम, ट्रक हादसे में गई जान

🇨🇦 कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत से मलोट में मातम, ट्रक हादसे में गई जान

खबर के सामने आते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवक की पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र बलराज सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहकर ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था। गांव के पूर्व सरपंच रघबीर सिंह ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch