मलेरकोटला में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, स्वतंत्रता दिवस तक सख्त आदेश लागू

by | Aug 6, 2025 | News

Aug 6, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मालेरकोटला जिले में जिला प्रशासन ने 15 अगस्त तक सभी प्रकार के ड्रोन और उड़ने वाले उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

 

मलेरकोटला के जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर विराज एस. तिड़के ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (UAV), रिमोट कंट्रोल विमान और गर्म हवा के गुब्बारों की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पारित किया गया है। यह पाबंदी 15 अगस्त (शुक्रवार) तक प्रभावी रहेगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 223 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा कारणों से जारी इन आदेशों का पालन करें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो सके।


Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch