डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी और 25 लाख की रंगदारी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

by | Jan 16, 2026 | Crime

Jan 16, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

लुधियाना शहर में एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर अपने ही साथी डॉक्टरों को जान से मारने की धमकियां देने और लाखों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर की पहचान होशियारपुर निवासी मनु भार्गव के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अरोड़ा न्यूरो सेंटर हॉस्पिटल की डॉक्टर नीलम अरोड़ा की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने डॉक्टर नीलम अरोड़ा और डॉक्टर निहारिका अरोड़ा से अस्पताल से काम से निकालने के बदले 25 लाख रुपये की कथित “एक्सटॉर्शन मनी” की मांग की।

पीड़ित डॉक्टरों का आरोप है कि रकम न देने की स्थिति में आरोपी ने अस्पताल बंद करवाने और उन्हें जान से मारने तक की धमकियां दीं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपों में दम पाए जाने के बाद संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch