कांग्रेस छोड़ दो दिन में ‘आप’ में लौटे यादविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी बोले — “यह एक प्रतिबद्ध नेता की घर वापसी है”

by | Oct 25, 2025 | Political

Oct 25, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली जब वरिष्ठ नेता यादविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर दो दिन के भीतर दोबारा आम आदमी पार्टी में वापसी की।

‘आप’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने यादविंदर सिंह का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे “जनता के मुद्दों के लिए समर्पित और अनुशासित नेता की घर वापसी” बताया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. एस. एस. आहलूवालिया भी मौजूद रहे।

शैरी कलसी ने कहा,

“कई बार चीजें दूर से आकर्षक लगती हैं, लेकिन भीतर की हकीकत कुछ और होती है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद यादविंदर सिंह को समझ आ गया कि वहां जनता के लिए कोई एजेंडा नहीं है। पार्टी के नेता आपसी खींचतान में ही व्यस्त हैं। यही कारण है कि उन्होंने फिर से आम आदमी पार्टी का दामन थामा, जो सच में जनता की सेवा करने वाली पार्टी है।”

कलसी ने आगे कहा कि यादविंदर सिंह को ‘आप’ में हमेशा मान-सम्मान मिला है और संगठन में उन्हें उनका योग्य स्थान दिया जाएगा। उन्होंने जोड़ा,

“यादविंदर की वापसी से तरनतारन में पार्टी की जमीनी ताकत और मजबूत होगी। वह अब ‘आप’ उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से पार्टी टीमों के साथ काम करेंगे।”

वहीं, पार्टी में दोबारा शामिल होने के बाद यादविंदर सिंह ने कहा,

“मैंने कांग्रेस में कभी अपने घर जैसा महसूस नहीं किया। यह आम जनता की पार्टी नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति में उलझी संस्था है। ‘आम आदमी पार्टी’ ही मेरा असली घर है, जो बातों में नहीं बल्कि काम में विश्वास रखती है। मैं अपने घर वापस लौटकर बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch