माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खत्म की दिवाली की असमंजस, 21 अक्टूबर 2025 को होगी महालक्ष्मी पूजा

by | Oct 18, 2025 | International

Oct 18, 2025 | International

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

दीवाली 2025 को लेकर चल रहे भ्रम पर अब विराम लग गया है। माता वैष्णोदेवी कटरा श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से त्योहारों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में मुख्य दिवाली 21 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।  इस दिन माता वैष्णो देवी भवन में महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना, दीप सज्जा और भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

मंदिर परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा, जबकि देशभर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। श्राइन बोर्ड ने दीपावली से लेकर भाई दूज तक पूरे त्योहारों का क्रम भी जारी किया है।

🗓️ त्योहारों की पूरी तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) – धनतेरस

  • 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) – नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली

  • 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) – दीपावली और महालक्ष्मी पूजा

  • 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और विश्वकर्मा पूजा

  • 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) – भाई दूज

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के इस ऐलान के बाद अब तीर्थयात्रियों, धर्मस्थलों और आयोजकों ने त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कटरा और आसपास के क्षेत्रों में दिवाली की रौनक पहले से ही दिखने लगी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बड़ी ख़बर : जालंधर के फिल्लौर मे दहशत गोली की आवाज से गूंजा फिल्लौर

बड़ी ख़बर : जालंधर के फिल्लौर मे दहशत गोली की आवाज से गूंजा फिल्लौर

शनिवार शाम फिल्लौर के नवां शहर रोड स्थित अटवाल कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक एनआरआई युवक ने समाजसेवी मंदीप सिंह दोसांझ पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद मंदीप सिंह के साथी पंडित ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने गोली चला दी, जो पंडित की टांग में जा...

भाजपा का बड़ा फैसला: नेता कृष्ण लाल शर्मा पार्टी से सस्पेंड

भाजपा का बड़ा फैसला: नेता कृष्ण लाल शर्मा पार्टी से सस्पेंड

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जालंधर शहरी इकाई ने सख्त कदम उठाते हुए अपने नेता कृष्ण लाल शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कृष्ण लाल शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे बयान दे रहे थे जो पार्टी की छवि को नुकसान...

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर केस: शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर केस: शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बत्ता ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को डीआईजी भुल्लर और उनके सहयोगियों से गंभीर जान का खतरा है। उन्होंने...

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर ड्रोन से हथियार और 4 किलो आईस ड्रग्स बरामद

भारत-पाक बॉर्डर पर फिर ड्रोन से हथियार और 4 किलो आईस ड्रग्स बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशे और हथियारों की तस्करी लगातार जारी है। केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम दावे और सख्ती के बावजूद ड्रोन के जरिए सरहद पार से अवैध सामान पहुंचाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव...

इंग्लैंड जाने की कोशिश में जालंधर के अरविंदर की दर्दनाक मौत, नाव पलटने से समुद्र में डूबा शव 360 किमी दूर मिला

इंग्लैंड जाने की कोशिश में जालंधर के अरविंदर की दर्दनाक मौत, नाव पलटने से समुद्र में डूबा शव 360 किमी दूर मिला

जिला जालंधर के गांव भटनूरा लुबाना से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय अरविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह की इंग्लैंड जाने की कोशिश में मौत हो गई। अरविंदर पिछले सात साल से फ्रांस में रह रहा था और 1 अक्टूबर को एक अवैध रूट से नाव के ज़रिए इंग्लैंड पहुंचने की कोशिश कर रहा था।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch