विदेश में छिपकर बैठे आतंकी पन्नू की पंजाब का माहौल खराब करने की फिर से धमकी

by | Jan 25, 2025 | Crime

Jan 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पटियाला में गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिरंगा फहराने से एक दिन पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पटियाला मीडिया को एक ईमेल भेजी है, जिसमें अभिभावकों से अपने बच्चों को समारोह में ना भेजने की अपील की गई है। पन्नू ने लिखा,” सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मुक्त पब्लिक स्कूल राजपुरा के बच्चे पोलो ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में भगवंत मान के साथ शामिल नहीं हो। साथ ही  लिखा गया है कि घर पर रहें – सुरक्षित रहें।” 

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि भगवंत मान का हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा  होगा, उसे भी बम से उड़ा देंगे। वहीं पंजाब पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। वहीं आपको बता दें कि सी.एम. मान  के दौरे के चलते जिला प्रशासन पिछले करीब 10  दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था और इस संबंध में शहर में साफ-सफाई तथा विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत के कार्य जारी थे। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी तैयार की जा रही थीं। जो विभागों के कामों तथा सरकारी योजनाओं को दर्शाते हुए लेागों को जानकारी देने के लिए बनाई जा रही थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी और सहायता के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है।...

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

यह एक बेहद विचलित करने वाली घटना है। एक न्यूज़ पोर्टल के लिए इस संवेदनशील विषय को सावधानी और गंभीरता के साथ पेश करना ज़रूरी है। यहाँ आपका SEO- मोगा (पंजाब): पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रंगों के त्योहार होली के बीच...

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 21 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे पंजाब...

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।...

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

पंजाब के जालंधर से एक प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ई-रिक्शा चलाते हुए अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में इस बच्ची का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी सभी को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch