Himachal में Punjab के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा

by | Jul 13, 2025 | National

Jul 13, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हिमाचल प्रदेश के नेरवा क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो कार के सालवी नदी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चा नदी में बह गया, जिसकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल अभियान चला रहे हैं।

घटना टंडोरी और बथाल के बीच जमराड़ी के पास हुई, जब पांच लोग स्कॉर्पियो (PB-32G 8768) में सवार होकर सत्संग में शामिल होने के लिए कुपवी के धार चांदना जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पंजाब के नवांशहर निवासी गुरमेल लाल और कुमार सुचि के रूप में हुई है। जबकि बलविंदर कौर और केशव कुमार को गंभीर हालत में नेरवा अस्पताल ले जाया गया है। घायलों ने बताया कि बलविंदर कौर का 10 वर्षीय बेटा हादसे के समय पानी में बह गया।

रात होने और पानी के तेज बहाव के कारण बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन में जुट गई हैं। चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने बताया कि राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और चार लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बच्चा अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch