श्री दरबार साहिब को बंब से ऊड़ाने की धमकी के बाद बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी …..

by | Jul 16, 2025 | International

Jul 16, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

एक बार फिर से बड़ी ख़बर पंजाब के अमृत्सर शहर से सामने आ रही है जहां पर श्री दरबार साहिब को बंब से ऊड़ो की धमकी के बाद एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी ने अमृत्सर पुलिस की नींद ऊड़ा कर रख दी।

 

गौर हो कि सचखंड श्री दरबार साहिब को 3 दिन से लगातार उड़ाने की धमकी मिल रही है। धमकी मिलने के बाद से ही श्री दरबार साहिब और उस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच अब श्री दरबार साहिब के नजदीक एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकियों के बीच  बिना नंबर प्लेट के गाड़ी मिलने से इलाके में दहशत पैदा हो गई।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी वन विशालजीत सिंह ने बताया कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें श्री दरबार साहिब के पास एक बिना नंबर प्लेट सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। यही नहीं नंबर प्लेट की जगह पर हिन्दू बजरंगदल लिखा था। वीडियो तेजी से वायरल हुई तो पुलिस के पास पूरा मामला पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से इसकी जांच की तो ये राजस्थान पुलिस पार्टी की निकली। गहराई से जांच करने पर पता चला कि राजस्थान पुलिस पार्टी किसी मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी तलाश में आई थी।

पंजाब पुलिस ने गाड़ी खड़ी करने वाले राजस्थान की पुलिस पार्टी से बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि, पहले ही श्री दरबार साहिब को 3 बार RDX से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अज्ञात आरोपी तीनों बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch