गांवों के विकास और लोगों की शिकायतों के समाधान में सहायक साबित हो रही हैं लोक मिलणियां-मुख्यमंत्री

by | May 22, 2025 | News

May 22, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि गांवों में लोक मिलणियां (जनता से मुलाकात) का उद्देश्य विकास गति में तेजी लाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिकतम सुविधा प्रदान करना है।

 

आज यहां भुल्लरहेड़ी, भलवान, धूरा, भद्दलवड़ और पलासौर गांवों की पंचायतों और गांव वासियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाके के विकास को और बढ़ावा देने के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास समय की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही जन कल्याण सुनिश्चित करने और गांवों के विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यापक कार्य आम लोगों के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने पंचायती प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि गांवों के विकास को बढ़ावा देने संबंधी राज्य सरकार के ठोस प्रयासों को उनकी सहायता और मार्गदर्शन से सफल बनाया जाए। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को जमीनी हकीकतों से अवगत कराने के लिए बार-बार क्षेत्रीय दौरे करने के लिए भी कहा ताकि गांवों के विकास को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बहुसंख्यक आबादी गांवों में रहती है, इसलिए राज्य सरकार गांवों में व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के लोगों के लिए शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने गांव वासियों के साथ ऐसी लोक मिलणियां करवाने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि वे उन लोगों से मिलना ही नहीं चाहते थे जिन्होंने उन्हें सत्ता में लाया था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करवाने का एकमात्र उद्देश्य राज्य और खासकर गांवों के चल रहे विकास को और बढ़ावा देने के लिए रूपरेखा तैयार करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए पहले ही कई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। भगवंत सिंह मान ने विकास की गति को और तेज करने के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु आम लोगों के सहयोग की मांग की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धूरी ब्लॉक के पांच गांवों भुल्लरहेड़ी, भलवान, पलासौर, धूरा और भद्दलवड़ में कुल 196 विकास कार्यों के लिए 15.61 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से 9.90 करोड़ रुपये की लागत वाले 115 काम पूरे हो चुके हैं, जबकि 5.71 करोड़ रुपये की लागत वाले 81 काम प्रगति पर हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन पांच पंचायतों की मांग के आधार पर 24 और विकास कार्यों के लिए 15.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान जारी किया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch