
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के अमृत्सर शहर से जहां पर कुछ देर पहले भिंडरावाले के पोस्ट को लेकर चली आ रही बीते दिनी पंजाब और हिमाचल की जंग में माहौल खराब होता हुआ दिखाई दिया।
गौर हो कि बीते दिनी हिमाचल प्रदेश में कुछ लोगों द्वारा बाईक सवार नौज़वानों के बाईकों से भिंडरावाले के झंडे ऊतार दिए थे, जिसके बाद से ही पंजाब के कट्टरपंथी और भिंडरावाले के सर्मथकों में रोष देखने को मिल रहा है जिसके चलते ही भिंडरावाला समर्थकों द्वारा बीते दिनी होशियारपुर में हिमाचल को ज़ाने वाली बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें लगा दी गई थी।
लेकिन अब पंजाब के अमृत्सर शहर में भिंडरावाले के समर्थकों द्वारा बस स्टैंड पर खड़ी हिमाचल प्रदेश की बसों के शीशों को तोड़ा है और साथ ही साथ उन पर खालिस्तानी नारे और भिंडरावाले की तस्वीरें भी लगा दी है, जिस से बस स्टैंड पर माहौल दहशत वाला बन गया है।








