सांसद चब्बेवाल ने फसली विविधीकरण के लिए 20,000 करोड़ का विशेष पैकेज मांगा

by | Mar 21, 2025 | News

Mar 21, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद डाॅ राज कुमार चब्बेवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठाया और उनकी समस्या को बताते हुए केंद्र सरकार से पंजाब में फसल विविधीकरण के लिए 20,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने राज्य के किसानों की वर्तमान दुर्दशा पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार से देश के विकास में किसानों के योगदान को नजरअंदाज न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए मजबूर हैं, इसलिए केंद्र को उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

यह बताते हुए कि पंजाब में केवल 3 प्रतिशत खेती योग्य भूमि (42 लाख हेक्टेयर) है, डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि इसके बावजूद राज्य कुल उत्पादन में 18 प्रतिशत गेहूं, 11 प्रतिशत चावल और में 4 प्रतिशत कपास का योगदान केंद्रीय पूल में देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही गन्ना उत्पादकों को उच्चतम गन्ना मूल्य दे दिया है और गन्ना किसानों को उच्चतम राज्य-सहमत मूल्य (एसएपी) देकर राज्य में मक्के की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा राज्य सरकार धान की सीधी बुआई करने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दे रही है।

सांसद चब्बेवाल ने अपील की कि राज्य सरकार विविध फसलों को बढ़ावा देकर धान और गेहूं के दुष्चक्र को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए केंद्र को इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 20,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देकर राज्य के प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए।

स्वतंत्रता संग्राम और हरित क्रांति में पंजाबियों के योगदान का जिक्र करते हुए डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि देश को खाद्य सुरक्षा के मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है।

अन्य फसलों पर भी एमएसपी की मांग करते हुए डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि देश के किसानों को कृषि परिदृश्य में बदलाव और कृषि इनपुट की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ कई चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए केंद्र को विशेष रूप से इस कठिन समय में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

भाजपा नेता के बेटे के पास AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिलने पर गरमाई सियासत

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में हुई हथियारों की बड़ी बरामदगी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा...

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

पंजाब में दलित सम्मान पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा कार्यक्रम को लेकर ‘आप’ ने खोला मोर्चा

चंडीगढ़। पंजाब में दलित राजनीति को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के हालिया संगठनात्मक कार्यक्रम को मुद्दा बनाते हुए विपक्षी दल पर सामाजिक भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े...

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, BMS शोरूम फायरिंग का आरोपी बिल्ला गोली लगने के बाद गिरफ्तार

जालंधर। शहर में 12 जून को किशनपुरा चौक स्थित BMS शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके...

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

जालंधर में खड़ी स्कॉर्पियो बनी मौत का जाल! कार में जिंदा जला व्यक्ति

शहर के फोलड़ीवाल इलाके में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन की ड्राइविंग सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch